इस महिला अस्पताल में होगी पैथोलॉजी लैब की स्थापना

खबर शेयर करें

डीएम ने दिये स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आंगणन प्रस्तुत करने के निर्देश

समाचार सच, हल्द्वानी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए धन की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में योजना के अन्तर्गत 31.28 करोड़ की धनराशि व्यय की जानी है। ऐसे में माइक्रोप्लान तैयार कर उस पर काम किया जाए। साथ ही महिला अस्पताल में पैथोलॉजी लैब की स्थापना के लिए आंगणन प्रस्तुत किया जाए। यह निर्देश जिलाधिकारी सविन बंसल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये।
डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से धनराशि की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रतिरक्षण कार्यक्रमों को विशेष गति देेते हुये आवश्यक अनुश्रवण किया जाए। साथ ही विशेष अभियान चलाकर गर्भवती महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण किया जाए।
उन्होंने कहा कि महिलाओं, बच्चों के अलावा आंगनबाड़ी व स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाय। आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से जनस्वास्थ्य की योजनाओं की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों में देने के साथ ही संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करने लिए गर्भवती महिलाओं को जागरूक किया जाय। डीएम ने चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि अन्टाइड फंड में उपलब्ध धनराशि का चिकित्सालयों की बेहतरी के लिए प्रयोग किया जाए। यह धनराशि घ्अस्पताल भवनों के सुधार, ऑपरेशन थियेटर के साथ ही आधुनिकतम उपकरण क्रय करने में व्यय की जाए। बैठक में डीएम ने महिला चिकित्सालय हल्द्वानी में पैथोलॉजी लैब की स्थापना की भी नितान्त आवश्यकता बताई। कहा कि लैब स्थापना के लिए आवश्यक उपकरणों आदि की सूची व व्यय का आंगणन प्रस्तुत करें, ताकि धनराशि एनएचएम तथा जिला योजना से व्यवस्था की जा सके।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ भारती राणा, चिकित्साधीक्षक डॉ हरीश लाल, डॉ भागीरथी जोशी, डॉ एचएस धामी, डॉ वीके पुनेरा,डॉ बीडी जोशी, मुख्य कोषाधिकारी अनिता आर्या, एसीएमओ डॉ रश्मि पंत, डॉ तरूण कुमार टम्टा आदि मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440