अपराध नियंत्रण को दिन और रात में हो गश्त तेज : जगतराम जोशी

खबर शेयर करें

डीआईजी ने कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को दिये दिशा-निर्देश

समाचार सच, हल्द्वानी। डीआईजी जगतराम जोशी ने कहा कि महानगर में अपराध नियंत्रण के लिये दिन के साथ-साथ रात्रि गश्त तेज की जाए ओर संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जाये।
डीआईजी शनिवार को कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि अधीनस्थ अपराध नियंत्रण के लिए ठोस कार्य योजना तैयार कर उस पर काम करना सुनिश्चित करें। अपराध नियंत्रण के लिए दिन के साथ-साथ रात्रि गश्त तेज की जाए। साथ ही संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जाये। बाहरी लोगों का सत्यापन किया जाय। पुराने हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई जाय। जेल से छूटे हुए अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी जाय।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग, 15 जुलाई 2026: आज बदल सकती है किस्मत! जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का सटीक राशिफल

उन्होंने कहा कि लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी जाए। विवेचना निस्तारण में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय कि किसी भी बेगुनाह को सजा न होने पाए और दोषी को कठोर से कठोर सजा हो। मोबाइल छीना झपटी, टप्पेबाजी, चेन स्नैचिंग जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए डीआईजी ने अधीनस्थों को नियमित रूप से वाहन चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नाबालिग वाहन चालकों पर विशेष तौर पर कार्यवाही की जाए। ऐसे चालकों के वाहन सीज कर दिये जायें। उन्होंने कहा कि अधीनस्थ जिम्मेदारी का कर्तव्यनिष्ठा से पालन करें। इसमें कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग, 15 जुलाई 2026: आज बदल सकती है किस्मत! जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का सटीक राशिफल
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440