मटर गली व्यापारी एसो. ने बाजार को नारंगी गुब्बारों से सजा कर मनायी खुशी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के ऐतिहासिक दिवस को मटर गली व्यापारी एसोसिएशन ने अपनी बाजार को नारंगी रंग के गुब्बारों से सजा कर खुशी का व्यक्त की। इस मौके पर आतिशबाजी व जय श्री राम के उद्घोष के साथ मिष्ठान वितरण किया।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अयोध्या में श्री राम मंदिर का शिलान्यास होने पर महानगर वासियों को बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने भगवान श्रीराम से कोविड-19 नोबेल करोना महामारी को भी दूर करने तथा इस मंदी से निजात दिलाने के लिये प्रार्थना भी की। इस दौरान मटर गली के तकरीबन 100 व्यापारियों द्वारा अपने माथे पर प्रभु श्री राम का नाम लिखवाकर खुशी का इजहार भी किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मटर गली व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली, महामंत्री पंकज गुप्ता, उपाध्यक्ष रोहित गौड़, मीडिया प्रभारी राजन नागपाल, कोषाध्यक्ष सौरभ सिंघल, उपाध्यक्ष मनीष वर्मा,सूरज नगदली, टीटू, प्रिंस गुप्ता, अतुल गांधी, पंकज महाजन, राहुल सक्सेना, चरणजीत सिंह, नरेश पासवान, विनोद कुमार अप्पू, राजेश गुप्ता, नंदू आदि व्यापारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बिंदुखत्ता से शुरू हुई ‘अमृत वाटिका’ की पहल, गांवों में अब फलों के बगीचों से बढ़ेगी हरियाली और किसानों की आय
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440