मटर गली एसोसिएशन ने दिया कोविड-19 योद्धा सम्मान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मटर गली व्यापारी एसोसिएशन द्वारा एसोसिएशन से जुड़े व्यक्तियों का जिनकी कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान अहम रही उनको सम्मानित किया गया व कई लोगों को देवभूमि व्यापार मण्डल में भी शामिल किया गया।
कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान एक योद्धा के तरीके से कार्य करने के लिए एसोसिएशन के प्रचार सचिव लक्ष्मी नारायण अध्यक्ष जाटव समाज युवा एकता अम्बेडकर मिशन कमेटी के द्वारा लॉकडाउन के चलते 23 लोगों को खाद्य एवं रसद सामग्री उपलब्ध कराकर मानवता की एक नई मिसाल पेश की वहीं एसोसिएशन के सदस्य रोहित यादव जो रोटी बैंक के भी सदस्य हैं उनके द्वारा इस संक्रमण काल में अपनी टीम के साथ हजारों की संख्या में भोजन इत्यादि वितरण कर जो असहाय, गरीब व निर्धन लोगों तक पहुंचाया वह भी सराहनीय कार्य रहा। इनकी एसोसिएशन के द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इनको एसोसिएशन के माध्यम से कोविड-19 योद्धा सम्मान पत्र नवाजा गया। वहीं मटर गली एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोईन बाबा को देवभूमि व्यापार मण्डल का महानगर अध्यक्ष व राजन नागपाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया गया है व नासिर हुसैन, राहुल दुआ, सुल्तान अब्बास, अंकित नगदली को भी देवभूमि व्यापार मण्डल में स्थान दिया गया है।

इस अवसर एसोसिएशन के अध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली, महामंत्री पंकज गुप्ता, प्रेम चौधरी, मनीष वर्मा, अतुल गुप्ता, सौरभ सिंघल, रोहित गौड़, शाकिर हुसैन, मोहम्मद आरिफ, मनोज साहू, शंकर जोशी, ओमप्रकाश गुप्ता, धर्मवीर वीरू बिष्ट, विनोद गुप्ता, मयंक वार्ष्णेय, राकेश वार्ष्णेय, अफजाल हुसैन, हाजी अजीम, आनसिंह परिहार, तरूण व सरफराज हुसैन आदि व्यापारीगण मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440