युवा व्यापारी के निधन पर मटर गली ने रखी अपनी दुकाने बंद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मटर गली व्यापारी एसोसिएशन द्वारा एक शोक सभा की गई आज मटर गली के युवा व्यवसाई रवि यादव (लालू) 28 वर्ष लगभग आकस्मिक निधन पर मटर गली के संपूर्ण व्यवसायियों ने शोक में अपनी दुकानें बंद रखी कुछ समय पूर्व ही मटर गली में एक दुकान लेकर अपने भाइयों के साथ मिलकर व्यवसाय कारोबार शुरू किया था रवि यादव सामाजिक कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता रहता था रवि यादव ने इस लॉकडाउन में रोटी बैंक के माध्यम से कई लोगों तक खाना पहुंचाया वह मदद की जिसके लिए कुछ समय पूर्व मटर गली व्यापारी एसोसिएशन द्वारा एक सम्मान-पत्र भी दिया गया था मटर गली व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों घर जाकर भाईयो व परिवार को शोक व्यक्त किया भगवान इस परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें इस दुख के समय में व्यापारी वर्ग उनके परिवार के साथ हैं इसी बीच शहर के रिपोर्टर अनुपम गुप्ता के पुत्र भावेश गुप्ता 17 साल की उम्र में ही एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई परिवार को शोक व्यक्त किया भगवान दुखी परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें बेहद गमनीय माहौल में दोनों युवाओं की अंत्येष्टि की गई इस दुख के समय में मटर गली व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली महामंत्री पंकज गुप्ता लक्ष्मी नारायण अतुल गांधी सौरव सिंगर चंद्र आर्य, डिंकी नागपाल रोहित गौड़, नौशाद, चरणजीत सिंह, कमल कुमार प्रिंस महाजन, राजू गुप्ता टीटू, सूरज नगदली आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: जानें 30 जुलाई 2026, गुरुवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440