हल्द्वानी में बिजली कटौती से गुस्साये लोग, विद्युत कार्यालय पहुंचकर जताया रोष

खबर शेयर करें

People angry due to power cut in Haldwani, reached the electricity office and expressed anger

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में आये दिन बिजली कटौती को लेकर स्थानीय लोगों में काफी गहरा रोष व्याप्त है। सोमवार को गुस्साये लोग ने विद्युत कार्यालय में पहुंचकर प्रदर्शन किया और अधिशासी अभियंता को संबोंधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान उनका कहना था कि बिजली गुल होने से जहां कारोबार प्रभावित हो रहा है वहीं पेयजलापूर्ति भी बाधित हो रही है। उनका कहना था कि बिजली गुल होने पर अफसर व कर्मचारी फोन नहीं उठाते।

पार्षद रोहित कुमार के नेतृत्व में तमाम युवा सोमवार को तिकोनिया स्थित बिजली दफ्तर पहुंचे और अधिशासी अभियंता को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि बनभूलपुरा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। इससे बच्चों की पढ़ाई पर असर पडऩे के साथ ही कारोबार प्रभावित हो रहा है।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली गुल होने पर जब बिजली अफसर व कर्मचारियों को फोन किया जाता है तो वे फोन ही नहीं उठाते। इससे लोगों में रोष पनप रहा है। तमाम क्षेत्रों में बिजली अव्यवस्था के कारण लोगों को पेयजल संकट का सामना भी करना पड़ रहा है। उन्होंने बनभूलपुरा क्षेत्र में शीघ्र बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने वालों में मोबिन सैफी, सालिम सिद्दीकी, फैजान अली, खलील वारसी, जावेद, नाजिम आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440