लोगों को सट्टे के प्रति प्रेरित करता युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लोगों को सट्टे के प्रति प्रेरित कर सट्टा लगवाने वाले एक युवक को पुलिस ने सट्टा पर्ची व नगदी के साथ गिरफ्तार किया, उसके खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान सूचना मिली कि इन्द्रानगर ठोकर के पास एक युवक सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने वहां छापा मारा जहां एक युवक लोगों को सट्टा लगाने के लिए प्रेरित कर सट्टा लगवा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 8400 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। युवक ने अपना नाम इकबाल हुसैन पुत्र अनवार हुसैन निवासी नई बस्ती, ताज मस्जिद बनभूलपुरा बताया। पुलिस ने सटोरिये को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अनुशासनहीनता पर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सख्त, हल्द्वानी महानगर इकाई के पदाधिकारी निलंबित
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440