समाचार सच, देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि जौनसार-बावर में कांग्रेस परिवार का तेजी से विस्तार हो रहा है। लोग भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से तंग आकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। क्षेत्र के कई ग्रामीण परिवारों के एक साथ कांग्रेस में शामिल होने पर उन्होंने सभी का स्वागत किया। देहरादून जनपद के जौनसार-बावर में अपनी सियासी जमीन मजबूत बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रीतम सिंह समय-समय पर क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय कांग्रेस कार्यकत्घ्ताओं से फीडबैक ले रहे हैं। चकराता ब्लॉक के कनिष्ठ उप प्रमुख स्याणा शमशेर सिंह चौहान के नेतृत्व में भरम खत कुनवा, गोरछा, लोहारी समेत आसपास क्षेत्र के कई ग्रामीण परिवारों ने एक साथ कांग्रेस की सदस्यता ली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जौनसार-बावर में कांग्रेस को समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस ने हमेशा से गरीब-कमजोर वर्ग के उत्थान व हितों की सुरक्षा की। उन्हने कहा कि प्रदेश एवं जनजातीय क्षेत्र जौनसार-बावर के विकास को कांग्रेस के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गई थी, जिस पर भाजपा सरकार में ब्रेक लगा दिया। कहा राज्य में जब से भाजपा की सरकार बनी है आम जन काफी परेशान है। क्षेत्र के विकास की गति धीमी पड़ गई। कांग्रेस ने राज्य एवं जनहित में जिन विकास योजनाओं की आधारशिला रखी थी वह आकार नहीं ले पाई। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान होकर लोग कांग्रेस परिवार में शामिल हो रहे हैं। कहा आने वाले चुनाव में राज्य की जनता भाजपा को इसका करारा जवाब देगी। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चकराता अमर सिंह चौहान, ग्राम प्रधान कुनवा दिनेश चौहान, स्याणा पूरण सिंह, रणवीर सिंह, मेहर सिंह, जयपाल सिंह, भगत सिंह, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












