समाचार सच, हल्द्वानी। रमजान माह के 23वें रोजे व आखिरी शुक्रवार की नमाज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों व घरों में अता की और चैनो अमन व कोरोना संक्रमण से निजात की दुआएं मांगी। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से घ्मस्जिदों के आस-पास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि इस बार कोरोना संक्रमण काल के चलते इस बार सड़कों में नमाज नहीं हुई और नमाजियों ने मस्जिदों के अंदर ही नमाज अता की। लेकिन नमाज से पहले और बाद में मस्जिदों को सेनिटाईज किया गया। साथ ही नमाजियों के लिए सेनिटाईजर व मास्क की अनिवार्यता रही। नमाज के दौरान सुरक्षा व कोविड नियमों का पालन कराने के लिए मस्जिदों के आस-पास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। अलविदा जुम्मे की नमाज अता करने के बाद अब मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि कोरोना संक्रमणकाल के चलते कोविड कर्फ्यू लगा हुआ है। जिसके चलते बाजार बंद हैं। बावजूद इसके लोग उत्साह से ईद की तैयारियों में जुट गए हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












