उत्तराखंड के लोगों ने चाइनीज सामान जलाकर किया प्रदर्शन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। लद्दाख की गलवां घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक टकराव में भारतीय सेना के एक अधिकारी समेत 20 जवान शहीद हो गए। सेना ने देर रात इसकी पुष्टि की। इस संघर्ष में चीन के 43 सैनिक हताहत हुए हैं। ऋषिकेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चीन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चीन की नापाक हरकत पर आक्रोश जाहिर किया। कहा कि अब चीन को सबक सिखाने का वक्त आ गया है।

प्रदर्शनकारियों ने लोगों से चीन के सामान का बहिष्कार करने की अपील भी की। सीमा पर चीन की इस नापाक हरकत से भारतवासियों में गुस्सा है। गुस्साएं लोग सोशल मीडिया पर चीन के सामान का बहिष्कार करने की अपील कर रहे हैं। भाजयुमो ने चीन का सामान जलाकर बहिष्कार किया और प्रदर्शन कर नारेबाजी की। भाजयुमो नेता श्याम पंत ने कहा कि चीन ने हमारे सैनिकों को शहीद किया है। यह घटना निंदनीय है। ऐसे में लोगों से अपील है कि वह चीन के सामान का बहिष्कार करें। आज से चीन का बना कोई भी सामान न खरीदें।

इस दौरान जितेंद्र रावत मौनी, राजेश रावत, दीपक अग्रवाल, सौरभ कपूर, सागर सोनकर, रिंकू शंकर आदि मौजूद रहे। वहीं तेजस ग्रुप द्वारा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका गया। जिसमें विनय रावत, संजय वर्मा, हरीश नेगी, सत्येंद्र रावत, पारस पंत, हरीश भट्ट, दीपक रावत, अरविंद, अजय, सूरज, भागीरथी, पुरोहित, जीत, दिनेश पाटनी आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर शहीद आंदोलनकारियों को नमन, दोषियों को सजा दिलाने की उठी मांग
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440