भाजपा को महापाप के लिए कभी माफ नहीं करेगी उत्तराखंड की जनता : सुनील ध्यानी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के निवर्तमान केंद्रीय प्रवक्ता सुनील ध्यानी ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को बधाई देते हुये कहा की 2017 में चुनी सरकार का तीसरा मुख्यमंत्री अवतरित होने पर ये राज्य की जनता का सबसे बड़ा अपमान हैं। उत्तराखंड क्रांति दल ने भाजपा द्वारा मात्र 3 महीने में नेतृत्व परिवर्तन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सुनील ध्यानी ने कहा की भाजपा की अदूरदर्शी सोच व उत्तराखंड की जनता के हितों की अनदेखी कर अपनी घोर असंवेदनशील मानसिकता का परिचय दिया है। अपने ही दल के वरिष्ठ व अनुभवी नेताओं की अनदेखी कर उनकी योग्यताओं पर प्रश्न चिन्ह लगाकर और कठपुतली मुख्यमंत्री बनाकर उत्तराखंड में राजनैतिक अस्थिरता पैदा कर उत्तराखंड को गर्त में धकेला है। इससे भाजपा की अंदरूनी खींचतान व अंतर्द्वंद भी खुलकर सामने आ गयी है। उत्तराखंड की जनता भाजपा को इस महापाप के लिए कभी माफ नहीं करेगी। उत्तराखंड क्रांति दल राजनैतिक स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। उत्तराखंड की अस्मिता का सौदा करने वालों को सबक सिखाने के लिए उत्तराखंड क्रांति दल उत्तराखंड की भोली-भाली जनता की लड़ाई में साथ है। उत्तराखंड क्रांति दल राज्य की अस्मिता बचाने की इस लड़ाई में सभी समान विचारों के लोगों के एकजुट होने का आवाहन करता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440