पेड़ में रस्सी से फांसी लगाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कट्टापथर में एक व्यक्ति ने भीमल के पेड़ में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विकासनगर पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विकासनगर पुलिस का कहना हैं की घटना की जांच की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मेहताब पुत्र नईम निवासी कट्टापथर थाना विकासनगर ने पुलिस कंट्रोल रुम की सूचना दी कि कट्टापथर निवासी हाकम पुत्र सूरत सिंह उम्र 37 वर्ष ने अपने मकान के सामने भीमल के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसे उपचार हेतु लेहमन हॉस्पिटल ले जा रहे है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन पर चौकी प्रभारी डाकपत्थर लेहमन हॉस्पिटल पहुचे। जहाँ पहुचने पर हाकम सिंह को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर कर पोस्टमार्टम के लिए विकासनगर मोर्चरी भिजवा दिया। विकासनगर पुलिस ने मृतक के परिजनों, पत्नी, गॉव वालो से पूछताछ कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट! इन जिलों में स्कूल बंद, जानिए कहां-कहां होगी मूसलाधार बारिश
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440