समाचार सच, देहरादून। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय ऋषिकुल के कार्मिको ने पुरानी पेंशन बहाली, कर्मचारियों की एसीपी ना लगाना, डीडीओ कोड बहाली, जीपीएफ का समय पर ना मिलने को लेकर मोर्चा खोल दिया। इस मांग को लेकर कार्मिको ने बैठक की। बैठक की अध्यक्षता श्रीमती सुनीता तिवारी प्रदेश अध्यक्ष राजकीय आयुर्वेदिक यूनानी नर्सेस एसोसिएशन उत्तराखंड ने की। संचालन फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी खेमा नंद भट्ट ने किया।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये स्टाफ नर्सेज एसोसिएशन की श्रीमती आनंदी शर्मा ने कहा की पूरे देश में इस समय पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आंदोलनरत है। कर्मचारियों को इस समय पर एक होने की जरूरत है। राज्य कर्मचारी संयुंक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडोनी, महामन्त्री सीताराम पोखरियाल ने आशा व्यक्त की कि जल्द ही हरिद्वार में बड़े स्तर पर बैठक कर सभी प्रदेश के नेताओं को बैठक मे आमंत्रित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिव नारायण सिंह, जिला मंत्री राकेश भंवर, उपशाखा अध्यक्ष ऋषिकुल छतरपाल सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन न मिलने तक अगर सड़को पर उतरने की नौबत आई तो सड़को पर भी उतरेंगे। जिला अध्यक्ष शिव नारायण सिंह ने कहा की ऋषिकुल और गुरुकुल के कर्मचारियों की एसीपी और कर्मियों की पुरानी मांग डीडीओ कोड बहाली के लिए फिर से मोर्चा खोलने की तैयारी है। इसके लिए नोटिस दे दिया गया है। बैठक में श्रीमती सुनीता चंद तिवारी, आनन्दी शर्मा, ममता, मोनिका वर्मा, निता राणा, मनीषा, शिखा, कैलाशो, शिवनारायण सिंह, राकेश भंवर, छत्रपाल सिंह, चंद्रप्रकाश, नितिन, दिनेश ठाकुर, सुमंत पाल, राकेश कुमार, समीर पांडेय, खेमा नंद भट्ट, ज्योति नेगी, मनोज पोखरियाल, सुरेंद्र सिंह, प्रमोद ने पुरानी पेंशन बहाली होने तक आंदोलनरत रहने की कसम खायी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















