समाचार सच, देहरादून। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदेशभर के कार्मिक कल महारैली निकालेंगे। इसके लिए राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने कार्मिकों से अधिक से अधिक संख्या में दून पहुंचकर महारैली में शामिल होने का आह्वान किया है। आपको बता दें कि रैली में हर जनपद से करीब 1000 कार्मिकों से देहरादून पहुंचने को कहा गया है। लंबे समय से संघर्षरत कार्मिकों ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास तक चेतावनी रैली निकालने का एलान किया है। संयुक्त मोर्चा ने रैली को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। बड़ी संख्या में परेड ग्राउंड में एकत्र होकर कार्मिक मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच करेंगे।
मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल बडोनी ने बताया कि इस रैली में प्रत्येक जनपद से करीब 1000 कार्मिकों से देहरादून पहुंचने को कहा गया है। मोर्चा के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल ने बताया कि लगातार सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई। ऐसे में कार्मिक सरकार को इस रैली के जरिये सीधी चेतावनी देने जा रहे हैं।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


