धोखे में कीटनाशक गटका, युवक की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक युवक ने दवाई के धोखे में कीटनाशक गटक लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दो नहरिया निवासी 30 वर्षीय गोविन्द सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह ने बीती रात दवाई के धोखे में घर में रखा कीटनाशक गटक लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले गये। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440