पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, दो घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। हरिपुर कोटी मार्ग पर दमोग मंदिर के समीप एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। अच्छी बात ये रही कि हादसे से पहले वाहन सवार तीन लोगों ने कूदकर अपनी जान बचा ली। दो घायलों को सीएससी विकासनगर में भर्ती कराया गया है, जबकि एक व्यक्ति को स्वस्थ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह सेब से भरा एक पिकअप वाहन एचपी 17 सी 1915 धवास हिमाचल प्रदेश से सहारनपुर जा रहा था। दमोग गांव के पास उक्त वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे से पहले चालक धनवीर पुत्र कलासी राम निवासी शीला तहसील सिलाई जिला सिरमौर हिमाचाल प्रदेश, सवार सहायक राहुल पुत्र अतर सिंह निवासी नया तहसील थाना सिलाई और दिनेश पुत्र कलिया राम निवासी कांडी सुंदर गढ़ी सिलाई हिमाचल प्रदेश ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। वाहन से कूदने पर चालक धनवीर और सहायक राहुल घायल हो गए। उन्हें अन्य वाहन के माध्यम से विकासनगर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दिनेश ठीक है और वह अपने घर वापस सिलाई चला गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रचनात्मकता और साहित्य का संगम बना ‘अभिव्यक्ति-2026’, डीपीएस हल्द्वानी में तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज़
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440