समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने स्कूलों में चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार चोरों ने बीती 30 अप्रैल को राजकीय प्राथमिक विद्यालय लामाचौड़ के ताले तोड़ वहां से एलईडी में हाथ साफ कर दिया। प्रधानाध्यापिका मुन्नी जोशी की ओर से तहरीर पर पुलिस ने कार्यवाही शुरू की। इस दौरान स्कूल बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरकपुर क्वीरा में भी 4 मई को धावा बोल दिया। इसका पता सहायक अध्यापक भुवन जोशी के स्कूल पहुंचने पर चला। यहां से दरवाजे के कुंडे व ताले तोड़कर कक्ष में रखा गया साउंड सिस्टम ले उड़े। घटित हुई। प्रधानाध्यापिका मनीषा जोशी ने पुलिस को तहरीर सौंपी। इन दोनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने चोरों की सुरागकशी शुरू कर दी। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दो चोरों को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह चोरी का माल बेचने की फिराक में थे। पकड़े गये चोरों ने पुलिस को अपने नाम अजय गोस्वामी पुत्र हरीश गोस्वामी निवासी कुरिया व संजय आर्या पुत्र राधेश्याम निवासी कुशालपुर मुखानी बताये हैं। पुलिस ने पकड़े गये चोरों को संबंधित धाराओं में कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












