पितृ पक्ष 2024: भूलकर भी न करें पितृपक्ष के दौरान इन चीजों का दान, अन्यथा पितृदोष से हो जाएंगे कंगाल

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। पितृपक्ष शुरु हो गये है माना जाता है पितृपक्ष के दौरान कुछ चीजों का दान करना काफी शुभ माना जाता है। आप पितृपक्ष में अगर आप भी दान करते हैं तो इसका फल आने वाली कई पीढ़ियों को इसका लाभ मिलता है। लेकिन, पितृ पक्ष के दौरान में कुछ चीजें का दान वर्जित है अगर आप दान करते हैं तो आपको पितृदोष का सामना करना पड़ता है। आप कंगाल भी हो सकते है। आइए जानते हैं पितृपक्ष के दौरान किन चीजों का दान करना चाहिए और किन चीजों का नहीं।

भाद्रपद का माह चल रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से अमावस्या तक के समय को पितृपक्ष कहा जाता है। कल यानी 17 सितंबर 2024 को पितृपक्ष शुरु होने जा रहे हैं और इसका समापन 2 अक्टूबर 2024 को होगा। पितृपक्ष के दौरान श्राद्ध कर्म के कार्यों के साथ-साथ दान का भी काफी महत्व होता है। ज्योतिष के अनुसार, दान और श्राद्ध कर्म के कार्यों से पितरों को मुक्ति मिलती है। माना जाता है कि पितरों के नाम से किए गए दान से व्यक्ति को 100 गुना अधिक लाभ मिलता है। हालांकि, पितृपक्ष के दौरान इन चीजों का दान भूलकर भी न करें।

यह भी पढ़ें -   सांसों की कीमत समझें, हर साल एक पेड़ लगाएं” - पर्यावरणविद आशुतोष पन्त का संदेश

जूते-चप्पल और कपड़ों का दान न करें
कई लोगों को पता नहीं होता कि पितृपक्ष में किन चीजों का दान करना चाहिए। जिसके चलते वह कई बार गलती कर देते है। श्राद्ध के दौरान लोग कपड़े का दान करते हैं। अगर आप कपड़े का दान करते है तो इस बात का ध्यान रखें कि पुराने कपड़े नहीं होने चाहिए। इसके साथ ही कपड़े ऐसे खरीदें जिनका इस्तेमाल कोई व्यक्ति आसानी से कर सकता है। ध्यान रहे कि जूते चप्पलों का दान न करें। वरना आपका राहु प्रभावित हो सकता है और आपको राहु दोष लग सकता है।

बर्तन दान न करें
मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान लोहे के बर्तनों का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए। दरअसल, पितृ पक्ष में स्टील या चांदी के बर्तनों का दान करना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। आप पितृ पक्ष में इन चीजों का दान कर सकते हैं। अगर आप लोहे के बर्तन दान करते हैं तो आप पितरों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है यानी आपको पितृदोष लग सकता है।

झाडू का दान न करें
पितृपक्ष के दौरान झाड़ू का दान करने से बचें। अगर आप श्राद्ध के दौरान झाड़ू का दान करने से आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही पितृ पक्ष में घर की सफाई के लिए नई झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए।

यह भी पढ़ें -   अकेली बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या से दहला खटीमा, घर में खून से लथपथ मिला शव

तेल दान न करें
माना जाता है पितृपक्ष में तेल का दान नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके पितृ आपसे नाराज हो सकते हैं। इस बात का विशेष ख्याल रखें की सरसों के तेल का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

पितृ पक्ष में क्या दान करें

  • आप पितृपक्ष के दौरान गेहूं, चावल का दान जरुर करें। जब आप यह दान करें तो संकल्प जरुर करें। संकल्प सहित दान करने का विशेष महत्व है।
  • नए वस्त्र के दान के अलावा आप सोने का भी दान कर सकते हैं। गोल्ड का दान करने से सबसे उत्तम दान माना जाता है।
  • किसी जरुरतमंद व्यक्ति को भूमि या संपत्ति का दान करना चाहिए। इस दान को करने से आपको कई गुना अधिक फल मिलता है आपकी आने वाली पीढ़ियों को भी पुण्य मिलता है।
  • गाय का शुद्ध घी दान करना उत्तम माना जाता है। गाय का घी को किसी पात्र में रखकर दान करना शुभ माना जाता है।
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440