पितृ पक्ष 2024: घर में पीपल का पौधा उगने से लेकर कुत्ते का रोना, श्राद्ध पक्ष के पहले मिले ये संकेत तो रहें सावधान!

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। सनातन धर्म में पितृपक्ष का विशेष महत्व होता है पितृपक्ष का माह पितरों को समर्पित होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल पितृ पक्ष 17 सितंबर दिन मंगलवार से शुरू हो रहा है जिसका समापन 2 अक्टूबर को होगा। पूर्णिमा तिथि पितृ पक्ष की शुरुआत और अमावस्या तिथि इसके समापन का प्रतीक है। पितृपक्ष में लोग अपने पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण करते हैं लेकिन आज हम आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे की ऐसी कौन से संकेत हैं जिसको देखने से यह पता लगाया जा सकता है कि आपके घर में पितृ दोष है या नहीं तो चलिए इस रिपोर्ट में जानते हैं।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में पुलिस की मुठभेड़, कुख्यात असलहा सप्लायर बंटी कोली पैर में गोली लगने से घायल, भारी मात्रा में हथियार बरामद

दरअसल अयोध्या के ज्योतिष पंडित हल्की राम बताते हैं कि 17 सितंबर से पितृ पक्ष की शुरुआत हो रही है और 2 अक्टूबर को पितृ पक्ष का समापन होगा पितृपक्ष में लोग अपने पितरों के निमित्त जल अर्पित करते हैं। उनका तर्पण करते हैं कर्मकांड भी करते हैं लेकिन पितृ पक्ष के पहले कुछ ऐसे संकेत भी देखने को मिलते हैं जिनके दिखाने से यह पता लगाया जा सकता है कि आपके घर में पितृदोष है।

पितृ दोष के संकेत
हालांकि घर में अचानक से पीपल का पौधा उगना। घर के आसपास कुत्ते का रोना। तुलसी के पौधे का अचानक से सुखना शादी में रूकावट आना ग्रह कलेश आदि का होना ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों के घरों में ऐसा संकेत दिखता है उन्हें सावधान रहने की जरूरत है। कहा जाता है कि ऐसा होने से पितृ दोष का संकेत मिलता है। ऐसी स्थिति में पितृ दोष से निवारण के लिए किसी पुरोहित से पूजा पाठ और पितरों का श्राद्ध कर्म करवाना चाहिए।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440