समूह केन्द्र, के.रि.पु.बल, काठगोदाम में आरसीडब्ल्यूए द्वारा प्लास्टिक जागरूकता का आयोजन, गो ग्रीन गो क्लीन ने दी विभिन्न जानकारियां

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। समूह केन्द्र, के.रि.पु.बल, काठगोदाम में क्षेत्रीय परिवार कल्याण केन्द्र (RCWA) द्वारा प्लास्टिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों की पेन्टिंग/पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 60 से अधिक बच्चों ने इसमें भाग लिया एवं विजेताओं को पुरूस्कृत भी किया गया।

यह भी पढ़ें -   खेत में पानी को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या

इस दौरान समाजसेवी संस्था (NGO) गो ग्रीन गो क्लीन (GO GREEN GO CLEAN) के संस्थापक मनोज सिंह नेगी व उनकी टीम के द्वारा प्लास्टिक जागरूकता के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही इस मौके पर प्रसिद्ध कुमाऊँनी गायक संदीप सोनू ने अपनी गायकी की प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर के.रि.पु. बल के उप महानिरीक्षक सतीश कुमार लिण्डा, कमाण्डेन्ट विजय कुमार, क्षेत्रीय कावा उपाध्यक्षा श्रीमती मीना कुमारी, उप कमाण्डेन्ट डी बी यादव, राकेश कुमार, सहायक कमाण्डेन्ट संदीप कुमार बिष्ट, तिलक राज, दिलवर सिंह, सहायक कमाण्डेन्ट उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में कैम्प परिसर में ही सफाई अभियान भी चलाया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440