समाचार सच, देहरादून/हल्द्वानी । देहरादून में आयोजित 12 वूशु स्टेट चैम्पियनशिप में नैनीताल जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले के खिलाड़ियों ने 14 पदक जीते है। जिसमें 2 गोल्ड, 3 सिल्वर एवं 9 ब्रॉन्ज पदक शामिल है।
टीम कोच विक्रम खन्नी ने हल्द्वानी पहुंचने के बताया कि 14 व 15 मई को ऑफिसर्स क्लब देहरादून में 12 वूशु स्टेट चैम्पियनशिप का आयोजन वूशु एसोसिएशन ऑफ देहरादून के द्वारा किया गया। जिसमे जिला नैनीताल टीम ने विभिन्न आयु वर्ग एवं भार वर्ग में 14 मेडल पर कब्जा किया। उन्होंने बताया की निहारिका अंडर 12 में -27 किग्रा भार वर्ग में एवं नीति पांडे ने अंडर 14 -42 किग्रा भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। वही मेधांश जोशी ने अंडर 12 -24 किग्रा भार वर्ग में, आदित्य पांडे ने अंडर 12 -27 किग्रा भार वर्ग में एवं हर्षित फुलारा ने अंडर 14 -52 किग्रा भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीते। साथ ही कार्तिक नेगी, आर्थिक चौधरी, तेजस जोशी, निकिता रूवाली, विनम्रता लोहानी, आरुष जोशी, आदित्य सिंह महरा, आदित्य रायकुनी एवं निखिल सिंह बिष्ट ने ब्रॉन्ज मेडल जीते।
इस मौके पर टीम मैनेजर रोहित यादव, प्रशिक्षण महेंद्र सिंह भाकुनी, लक्ष्मण भट्ट आदि ने बधाई दी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















