खो-खो में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/हल्दूचौड़। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय हल्दूचौड़ के मैदान में युवा छात्र नेता हेमंत कुमार जादू के नेतृत्व में आयोजित राज्य स्तरीय दो दिवसीय खो खो प्रतियोगिता में उत्तराखंड के दर्जनों प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया। यहाँ खेले गए मैच में बालक वर्ग में टिहरी, ऋषिकेश, भीमताल व रामनगर की टीम ने मैच जीता। जबकि बालिका वर्ग में हुए रोमांचक मुकाबले में हल्दूचौड़ की टीम ने टिहरी को हराया।
इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने कहा कि खो खो से शारीरिक व मानसिक विकास होता है तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना मन में जागृत होती है। उन्होंने कहा कि खेलों को प्रोत्साहन देना जरूरी है।
आयोजक हेमंत कुमार जादू ने अतिथियों व सभी खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका कार्यक्रम कराने का मुख्य उद्देश नशा संस्कृति से दूर करते हुए युवाओं में एक बदलाव लाने के लिए किया गया कदम है इसके लिए सभी ने सहयोग करना होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी तारा राम आर्या व संचालन रिम्पी बिष्ट ने किया। इस दौरान भगत सिंह दरियाल, खाजान चन्द्र आर्या, देवेश गुणवंत, अजय बचखेती, आकाश कश्यप, करन बोरा, राहुल बिष्ट मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   34 जिंदगियां बचाकर खुद मौत से हार गया पहाड़ का बेटा, रोडवेज चालक बेनीराम की बहादुरी को सलाम

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440