सरदार भगत सिंह की जयंती पर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। सरदार भगत सिंह की जयंती पर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। आज भगत सिंह की जयंती पर कांग्रेस मुख्यालय में उनको याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि भगत सिंह का देश की आजादी में जो योगदान रहा है उसको कभी भुलाया नहीं जा सकता। आंदोलन के द्वारा जिस प्रकार से उन्होंने युवाओं को देश की आजादी के लिए प्रेरित किया वह राष्ट्र आंदोलन में लोगों को जोड़ने का काम किया। उसको समूचा विश्व जानता है। यह उन्हीं का नतीजा है कि आज हम स्वतंत्र भारत में रह रहे हैं। आज हम उनके जन्म दिवस के अवसर पर यह संकल्प लेते हैं कि हम उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर भारत की अखंडता को हमेशा बनाए रखेंगे। वह सभी जाति धर्मों का सम्मान करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे।

इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री मनीष कुमार नागपाल ने कहा कि आज हम सभी यह संकल्प लेते हैं कि हम राष्ट्र निर्माण हेतु सदैव भगत सिंह द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर जो उनका सपना था उसको पूरा करने का संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर मनीष जोशी, फहीम खान, डॉक्टर नीरज त्यागी, प्रतिमा सिंह, राजेंद्र शाह, दीवाकर चमोली, महेश जोशी, शांति रावत, सावित्री थापा, प्रशांत खंडूरी, ओमप्रकाश सती, डॉक्टर आरपी रतूड़ी, इंदू सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में दिखी पहाड़ की संस्कृति की खूबसूरत तस्वीर, ‘झोड़ा उत्सव’ में छात्र-छात्राओं ने बिखेरा रंग
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440