पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, हरेला पर्व पर लगाए पौधे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हरेला पर्व पर पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही पौधों की देखरेख का भी संकल्प लिया गया। हरेला पर्व पर विभिन्न संगठनों ने अलग-अलग स्थानों पर पौधे रोपित किए।

भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष नवीन पंत के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने बूथों में पौधे रोपित किए। इस दौरान 200 पौधों का रोपण किया गया। इसके अलावा जमरानी कालोनी में मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री रेनू अधिकारी के द्वारा फलदार पौधे रोपे गये और लगाये गये पौधों की देखरेख का संकल्प लिया गया। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी संजय दुमका, हरीश पांडे, महेश जोशी, ज्ञानेंद्र जोशी, दिशांत टंडन, पन राम, मुन्नी बिष्ट, आनंद आर्य, वीरेंद्र देउपा, चंदन नेगी, उमेश सैनी, विक्रम सिंह अधिकारी, कमल रावत, पूनम जोशी, दीपा सनवाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   बार-बार नींद में चलना एक अंडरलाइंग स्लीप डिसऑर्डर का संकेत भी दे सकता है जानें इलाज, लक्षण और कारण

वहीं चोसैनी वैश्य महासभा ने हरेला पर्व पर योग पार्क हीरानगर में पौधे लगाये। महामंत्री अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार से वनों का कटान व पेड़ पौधे काटे जा रहे हैं, उससे आक्सीजन की कमी होती जा रही है। इसलिए हम सभी लोगों को चाहिए कि पेड़ पौधे अपने आस-पास अधिक से अधिक लगाएं। इस दौरान अध्यक्ष विपिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष गणेश गुप्ता, संरक्षक रामनिवास गुप्ता, डॉ. राजीव गुप्ता, पवन गुप्ता, यश गुप्ता, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440