छात्र-छात्राओं को दिलाई नशे से दून रहने की शपथ 

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिह कुंवर के निर्देशन में देहरादून पुलिस ने अभियान चलाकर स्कूली बच्चों को नशे के विरुद्ध, यातायात नियमों तथा साइबर अपराधों के संबंध में जागरूक किया। छात्र-छात्राओं को नशे से दून रहने की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के विजन 2025 ’ड्रग्स फ्री देवभूमि’ को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में नशे के उन्मूलन हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद पुलिस द्वारा एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को इसमें शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत जनपद देहरादून के नगर तथा देहात क्षेत्र के स्कूलों के छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। इसके अतिरिक्त स्कूली बच्चों को यातायात के नियमों तथा साइबर अपराधों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। जनपद पुलिस द्वारा चलायी जा रही इस मुहिम की आम जनमानस द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440