समाचार सच, हल्द्वानी। गैस वितरक से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने बदमाश को लूट की रकम के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गये बदमाश को कार्यवाही के बाद जेल के लिए रवाना कर दिया गया है। बता दें कि रसोई गैस वितरण का काम करने वाला फतेहपुर निवासी संजय कुमार रविवार को बनभूलपुरा के इन्द्रानगर बड़ी मस्जिद क्षेत्र में उपभोक्ताओं को गैस की डिलीवरी कर रहा था। तभी मौका पाकर एक बदमाश ने उससे नगदी भरा बैग लूट लिया। जब तक संजय कुमार समझ पाता बदमाश भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो चुका था। इस मामले की सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई। आनन-फानन में पुलिस ने बदमाश को दबोचने के लिए अपना जाल बिछा दिया और दो घंटे के अंदर ही दबोच लिया।
सोमवार को पत्रकारों के समक्ष घटना का खुलासा करते हुए एसपी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश सलमान पुत्र शब्बू इन्द्रानगर क्षेत्र का ही रीने वाला है। पुलिस ने बदमाश को रेलवे क्रॉसिंग के पास से उस समय दबोचा जब वह शहर छोड़ने की फिराक में था। उसके पास से पुलिस ने लूटी गई 41500 रुपये की रकम भी बरामद की है। सीओ शांतनु पारासर ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश नशेड़ी प्रवृत्ति का है। उसका अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस ने पकड़े गये बदमाश को कार्यवाही के बाद जेल के लिए रवाना कर दिया है।
सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसओ सुशील कुमार, एसआई मनोज पांडे, बलवंत कांबोज, कांस्टेबल परवेज, अनिल शर्मा, सुरेन्द्र नैनवाल, पुनीता शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












