पीएम मोदी ने की राज्यों के स्कूल बोर्ड और स्कूलों के प्रबंधन से ये अपील…

खबर शेयर करें

समाचार सच, नयी दिल्ली (एजेन्सी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिसबंर में ‘फिट इंडिया’ सप्ताह मनाने के लिए सभी राज्यों के स्कूल बोर्ड और स्कूलों के प्रबंधन से अपील की है।

मोदी ने अपने मासिक मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने फिट इंडिया सप्ताह की एक सराहनीय पहल की है। इसके तहत स्कूल दिसम्बर महीने में कभी भी फिट इंडिया सप्ताह मना सकते हैं। इसमें फिटनेस को लेकर कई प्रकार के आयोजन किए जाने हैं। इनमें क्विज, निबंध, लेख, चित्रकारी, पारंपरिक और स्थानीय खेल, योगासन, नृत्य एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि फिट इंडिया सप्ताह में विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके शिक्षक और माता-पिता भी भाग ले सकते हैं। लोगों को यह नहीं भूलना भूलना चाहिए कि फिट इंडिया का मतलब सिर्फ दिमागी कसरत, कागजी कसरत या लैपटॉप या कंप्यूटर पर या मोबाइल पर फिटनेस का एप देखते रहना है। जी नहीं पसीना बहाना है। खाने की आदतें बदलनी है। अधिकतम गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने की आदत बनानी है।

प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों के स्कूल बोर्ड और स्कूलों के प्रबंधन से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक स्कूल में दिसम्बर में फिट इंडिया सप्ताह मनाया जाए। इससे फिटनेस की आदत हम सभी की दिनचर्या में शामिल होगी। फिट इंडिया आंदोलन में फिटनेस को लेकर स्कूलों की रैंकिंग की व्यवस्था भी की गई हैं। इस रैंकिंग को हासिल करने वाले सभी स्कूल श्फिट इंडिया लोगोश् और फ्लैग का इस्तेमाल भी कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया पोर्टल पर जाकर स्कूल स्वयं को फिट घोषित कर सकते हैं। फिट इंडिया थ्री स्टार और फिट इंडिया फाइव स्टार रेटिंग भी दी जाएगी।

उन्होंने सभी स्कूलों से फिट इंडिया रैंकिंग में शामिल होने का अनुरोध किया। मोदी ने कहा कि फिट इंडिया एक जनांदोलन बने और जागरूकता आए, इसके लिए प्रयास करना चाहिए।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440