80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा संकल्प, बोले- 2047 तक विकसित भारत बनाकर रहेंगे

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली।
देशभर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और लगातार 13वीं बार देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संबोधित किया।

लाल किले से अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक भारत को विकसित देश बनाने का लक्ष्य है और इसके लिए देश के 140 करोड़ नागरिकों को मिलकर प्रयास करना होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक तिरंगा शान से लहरा रहा है। हर घर में तिरंगा और हर दिल में देशभक्ति का भाव दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि देश नए संकल्पों और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें -   पितृ पक्ष 2026: गाय, सांप, कौए, कुत्ता, चीटियां इन जीवों का दिखना माना जाता है शुभ, क्या है धार्मिक मान्यता

बड़े सपने और मजबूत संकल्प जरूरी
पीएम मोदी ने कहा कि किसी देश को महान बनाने और उसके लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सपनों, इरादों और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना जरूरी है। अब छोटे सपने पर्याप्त नहीं हैं, देश को बड़े लक्ष्य तय करने होंगे। मजबूत संकल्प होने पर कठिन परिस्थितियों और आपदाओं के बीच भी रास्ता निकालने की क्षमता पैदा होती है।

उन्होंने अपने संबोधन में देश की आर्थिक और औद्योगिक प्रगति का उल्लेख करते हुए रक्षा उत्पादन, खादी एवं ग्रामोद्योग, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग और डिजिटल ट्रांजैक्शन में हुई वृद्धि का भी जिक्र किया।

बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़े होने का भरोसा
स्वतंत्रता दिवस के संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने हाल के दिनों में देश के कुछ हिस्सों में आई बाढ़ का भी उल्लेख किया। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है और सरकार हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें -   बर्फबारी के बीच गोमुख-तपोवन में फंसे 121 ट्रेकरों का रेस्क्यू, सुरक्षित गंगोत्री पहुंचाया

इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने और विकसित भारत-2047 की दिशा में भारत की यात्रा में युवा शक्ति की भूमिका को भी विशेष महत्व दिया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश विकसित राष्ट्र बनने का संकल्प लेता है, तो यह उसकी दृढ़ इच्छाशक्ति और सामर्थ्य का प्रमाण होता है। इससे दुनिया को भारत को एक नए नजरिए से देखने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440