राहुल गांधी से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, बोले- चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से दिल्ली में मुलाकात की। यह मुलाकात दो दिन पहले हुई थी, जिसकी जानकारी राहुल गांधी और कांग्रेस ने 15 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए साझा की।

राहुल गांधी ने कहा कि अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात के दौरान उन्होंने उनकी पीड़ा और न्याय की उम्मीद को करीब से समझा। उन्होंने आरोप लगाया कि चार साल बीत जाने के बावजूद परिवार न्याय का इंतजार कर रहा है। राहुल गांधी ने अंकिता हत्याकांड में कथित ‘टप्च्’ के मुद्दे को भी उठाते हुए राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

राहुल गांधी ने अंकिता के माता-पिता को हरसंभव कानूनी मदद का भरोसा भी दिया।
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के मुताबिक, राहुल गांधी ने अंकिता के माता-पिता से अकेले में करीब 45 मिनट तक बातचीत की। उन्होंने बताया कि इस दौरान कांग्रेस के अन्य नेता बाहर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 16 अगस्त 2026, रविवार| जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को रहना होगा सावधान

जून में किया था मुलाकात का वादा
गणेश गोदियाल के अनुसार, राहुल गांधी इसी वर्ष 6 जून को उत्तराखंड दौरे पर आए थे। खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर पौड़ी नहीं पहुंच सका था, जहां अंकिता के माता-पिता से उनकी मुलाकात प्रस्तावित थी। इसी दौरान फोन पर उनकी अंकिता के माता-पिता से बातचीत कराई गई थी।

बताया गया कि उस समय राहुल गांधी ने उनसे दिल्ली आने पर मुलाकात करने का भरोसा दिया था। इसके बाद अंकिता के माता-पिता ने दिल्ली पहुंचकर उनसे मुलाकात की।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 16 अगस्त 2026, रविवार| जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को रहना होगा सावधान

2022 में हुई थी अंकिता भंडारी की हत्या
पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली 19 वर्षीय अंकिता भंडारी यमकेश्वर क्षेत्र के वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थीं। सितंबर 2022 में उनकी हत्या ने पूरे उत्तराखंड को झकझोर दिया था।

मामले में रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्या और उसके दो कर्मचारियों को अदालत ने दोषी ठहराया था। अंकिता का शव 23 सितंबर 2022 को चीला नहर से बरामद हुआ था।

हाल के दिनों में कथित ऑडियो सामने आने के बाद यह मामला एक बार फिर राजनीतिक और सार्वजनिक चर्चा में आया है। कांग्रेस लगातार मामले में किसी कथित ‘टप्च्’ की भूमिका और जांच को लेकर सवाल उठा रही है। वहीं, इस मामले की आगे की जांच को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440