समाचार सच, देहरादून। भाजपा महानगर के सभी 860 बूथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम सुना गया। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत ब्रह्मपुरी में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री अजेय ने कार्यकर्त्ताओं में जोश भरा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने दायित्वों के निर्वहन के साथ ही देश के जनमानस से मन की बात व अन्य संचार माध्यमों से निरंतर संपर्क में रहते हैं। ऐसा वही व्यक्ति कर सकता है, जो धरातल से उठकर ऊपर तक गया हो। उनसे न सिर्फ भाजपा कार्यकर्त्ताओं, बल्कि देश के करोड़ों निवासियों को राष्ट्र के लिए कुछ करने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम को विधायक विनोद चमोली, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, मंडल अध्यक्ष धर्मपाल रावत ने भी संबोधित किया।
इस दौरान बूथ अध्यक्ष शिव प्रसाद नौटियाल, विधानसभा प्रभारी हरीश डोरा, महानगर उपाध्यक्ष आनंद सागर, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, पार्षद सतीश कश्यप, नामित पार्षद मनमोहन चमोली, पूर्व पार्षद नीरज सेठी आदि भी उपस्थित थे। इसके बाद विधायक विनोद चमोली के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मिष्ठान वितरण भी किया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















