जहरीला पदार्थ गटका, युवक की मौत, परिजनों ने बतायी आत्महत्या की यह वजह…

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (सुशील शर्मा)। जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की मौत हो गई। आत्महत्या की वजह मानसिक तनाव बताया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार नवाबी रोड निवासी 45 वर्षीय सुरेश उप्रेती पुत्र केशव दत्त उप्रेती ने बीती शाम घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों की नजर जब उस पर पड़ी तो आनन-फानन में डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के परिवारजनों से जानकारी जुटाई है। परिवारजनों के अनुसार मृतक बेेरोजगारी के चलते काफी दिनों से मानसिक तनाव में था। पुलिस मानसिक तनाव को ही आत्महत्या की वजह मान रही है। शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना से मृतक के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जमरानी बांध परियोजना पर प्रशासन का कड़ा रुख, सीडीओ ने लगाई अफसरों को फटकार; गुणवत्ता, मलबा निस्तारण और पुनर्वास पर मांगा जवाब
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440