समाचार सच, हल्द्वानी, (सुशील शर्मा)। कोविड कर्फ्यू के पालन के लिए पुलिस-प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए चैकिंग तेज कर दी है। बेवजह घूमने वालों पर पुलिस कार्रवाई भी कर रही है। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच प्रशासन ने लगभग संपूर्ण जिले में कोविड कर्फ्यू का निर्णय लिया। इसके चलते कर्फ्यू विस्तार क्षेत्रों में जरूरत का सामान खरीदने के लिए शनिवार को दोपहर दो बजे तक छूट दी गई। इसके बाद तीन बजे से कर्फ्यू प्रभावी हो गया। जबकि पूर्व के कर्फ्यूग्रस्त इलाकों में 12 बजे तक ही जरूरत के सामान की दुकानें खुली।
इधर संपूर्ण जिले में कोविड कर्फ्यू प्रभावी होने के बाद पुलिस-प्रशासन ने भी सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस टीमें जगह-जगह बैरिकेटिंग लगाकर चैकिंग कर रही हैं। कोविड कर्फ्यू में आने-जाने वाले प्रत्येक राहगिर व वाहन चालक को रोक कर आने-जाने की वजह पूछी जा रही है। जरूरी वजह न बता पाने वाले के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा पुलिस टीमें जिले की सीमाओं पर भी लगातार चौकिंग में जुटी हुई हैं। बाहरी प्रदेशों से आने वालों की कोविड निगेटिव रिपोर्ट देखी जा रही है। निगेटिव रिपोर्ट न दिखा पाने वालों की सैंपलिंग की जा रही है। साथ ही बाहर से आने वालों को होम आईसोलेशन में रहने की सख्त हिदायत दी जा रही है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


