पुलिस व एसओजी ने दबोचे नशे के सौदागर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एसओजी व पुलिस ने तीन और नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लाखों की स्मैक बरामद की गई है। पुलिस ने इस कारोबार से जुड़ी अहम जानकारियां भी इन तस्करों से जुटाई हैं। जिनके आधार पर पुलिस अन्य तस्करों की तलाश में जुट गई है। पकड़े गये तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है। एसओजी और पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गांधीनगर में स्मैक की खेप लाई जा रही है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस व एसओजी टीम ने गांधीनगर क्षेत्र में डेरा डाल दिया। इस बीच पुलिस को कुछ युवक पुड़िया की खरीद-फरोख्त करते दिखे। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीन युवकों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर तीनों के पास से पुड़िया में रखी गई 12.7 ग्राम स्मैक बरामद हुई। तस्करों ने अपने नाम रंजीत पुत्र रामअवतार, अमन कुमार पुत्र मनोज कुमार व ऋषभ कुमार पुत्र रंजीत कुमार निवासी गांधीनगर वार्ड नं. 27 बताये हैं। पुलिस ने जब तीनों से पूछताछ की तो पता चला कि दरउ निवासी राघव नामक युवक उन्हें स्मैक लाकर देता है। जिसे वह क्षेत्र में बेचने का काम करते हैं। तीनों लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त बताये जा रहे हैं। पुलिस ने तीनों से इस कारोबार से जुड़ी अहम जानकारियां जुटाई हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस कारोबार से जुड़े कुछ और तस्करों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने पकड़े गये तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर उन्हें जेल भेज दिया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी अबुल कलाम, एसआई दिनेश पंत, एसओ बनभूलपुरा सुशील कुमार, एसआई मनोज कुमार यादव, कांस्टेबल कुंदन कठायत, अमनदीप सिंह, मुन्ना सिंह, त्रिलोक सिंह, अशोक रावत, चंदन नेगी, विरेंद्र चौहान शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बदला स्कूल टाइम, भीषण गर्मी के चलते बड़ा फैसला-अब इतने बजे तक ही खुलेंगे स्कूल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440