मोटरसाइकिल से स्मैक की तस्करी करने वाले तस्कर को किया पुलिस ने गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मोटरसाइकिल से स्मैक की तस्करी करने वाले शातिर तस्कर को बनभूलपूरा पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान नई बस्ती के समीप बाइक को रोका। तो बाइक चला रहा व्यक्ति सकपका गया और इधर उधर ताका झांकी करने लगा। शक होने पर पुलिस ने इसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 16.8 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।

यह भी पढ़ें -   हाईटेंशन लाइन गिरने से ट्रक में भड़की आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

पूछताछ में उसने अपना नाम मौ.मिक्की पुत्र मो. हनीफ निवासी नई बस्ती वनभूलपूरा बताया। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया तस्कर लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त रहा है। पुलिस ने आरोपी को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीम में प्रभारी थानाध्यक्ष संजीत राठौड़, कांस्टेबल दिलशाद अहमद, भूपेन्द्र ज्येष्ठा, अमनदीप सिंह शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के 11 जिलों में 27 जून तक होगी बारिश, 25 जून तक येलो अलर्ट

Police arrested a smuggler who smuggled smack from a motorcycle

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440