पुलिस ने गश्त के दौरान युवक को किया चाकू के साथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मंगलपड़ाव पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया, पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धारा में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।

मंगल पड़ाव चौकी पुलिस के अनुसार टीम जब क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए गश्त कर रही थी इसी दौरान मंगल पड़ाव ऑटो स्टैंड के पास एक युवक संदिग्धावस्था में खड़ा नजर आया पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए पास आने को कहा गया तो वह सकपका गया और भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के आगे उसकी एक ना चली पुलिस ने पीछा कर उसे अपने कब्जे में ले लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सलमान पुत्र मुरसलीम निवासी नईबस्ती अस्थाना मस्जिद, बनभूलपूरा बताया। पुलिस ने आरोपी को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   श्राद्ध पक्ष 2026: क्या जीते-जी कर सकते हैं अपना श्राद्ध? जानिए क्या कहती हैं हिंदू धर्म की मान्यताएं
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440