पुलिस के हत्थे चढ़ा एक और नशे का सौदागर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने नशे के एक और सौदागर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस को स्मैक बरामद हुई है। तस्कर ने इस कारोबार से जुड़ी अहम जानकारियां भी पुलिस को दी हैं। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक को सीज कर दिया है। जबकि पकड़े गये नशे के सौदागर को एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार बीती देर शाम मंडी चौकी मोतीनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इस बीच बाइक संख्या यूके 04एए-2890 को रूकने का इशारा किया गया। लेकिन चालक ने रूकने के बजाय बाइक की गति और तेज कर दी। ‌इस पर पुलिस ने समीप ही बैरिकेटिंग लगाकर बाइक रोक ली। तलाशी लेने पर बाइक सवार के पास से 9.21 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया स्मैक तस्कर अभिषेक साहू पुत्र शिव नारायण साहू यहां शनिबाजार में रहता है और बहेड़ी, बरेली व किच्छा से स्मैक सस्ती दामों में खरीद कर यहां उसे पुड़िया बनाकर ग्राहकों को महंगे दामों में बेचने का काम करता है। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त रहा है। उससे इस कारोबार से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां भी जुटाई गई हैं। इन जानकारियों के आधार पर पुलिस अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने पकड़े गये स्मैक तस्कर के खिलाफ गैमलिंग एक्ट के तहत कार्यवाही कर उसे न्यायालय में पेश किया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में चौकी प्रभारी मुनब्बर हुसैन, एसआई दिलवर भंडारी, कांस्टेबल इकरार, सुरेंद्र सिंह, रवि शर्मा भी शामिल रहे।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440