मारपीट के आरोपी आये पुलिस की गिरफ्त में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। युवक से मारपीट, धमकाने व अपहरण के प्रयास के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है। घटना बीती 19 फरवरी को टीपीनगर क्षेत्र में घटित हुई। यहां जीतपुर नेगी में रहने वाले मोहन सिंह नेगी पुत्र गोपाल सिंह नेगी ने पुलिस को तहरीर सौंपी। उसने बताया कि 18 फरवरी की रात रॉकी नेगी, करन नेगी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उसे कार में डालकर अपहरण का प्रयास भी किया गया। लेकिन उसके अन्य साथियों के मौके पर आ जाने के चलते आरोपी अपहरण के मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाये और उसे वाहन से धक्का देकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए अपनी कार्यवाही शुरू कर दी। पुलिस ने जब घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें अपहरण के प्रयास की पुष्टि हो गई। इस आधार पर कार्यवाही आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों राहुल नेगी उर्फ रॉकी नेगी पुत्र सुरेंद्र सिंह नेगी व गणेश बाफिला पुत्र राजेंद्र सिंह बाफिला निवासी प्रीतमपुरी रामपुर रोड, मानपुर पश्चिम को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी तहसील में डीएम का एक्शन मोड, लंबित राजस्व मामलों पर गिरी गाज, लापरवाह अधिकारी निलंबित, विभागीय जांच शुरू
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440