ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर ठगी करने के आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जेवरात की ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर ठगी करने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों इस तरह की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इनमें से एक का अपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने आरोपियों को कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया है। मुखानी थाना क्षेत्र में बीती 19 जनवरी को ज्वलर्स से जेवरात खरीदने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला प्रकाश में आया था। इस मामले में ज्वैलर्स बिठौरिया नंबर एक निवासी अशोक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने दो ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। दोनों पर ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर दोनों ने 1,9500 का फर्जी मैसेज दिखाने का आरोप था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ठगों की तलाश शुरू कर दी। ठगों की पहचान के लिए पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और विभिन्न माध्यमों से उनकी पहचान की। इस आधार पर दोनों ठगों मंजीत सिंह पुत्र ऋषिपाल उर्फ रिसपाल निवासी शान्ति कॉलोनी, रुद्रपुर व प्रभुजोत सिंह उर्फ परम पुत्र अमरजीत हाल निवासी शान्ति कॉलोनी रुद्रपुर व मूल निवासी भगवंतनगर, केलाखेड़ा को रूद्रपुर के करतारपुर पुलिस चौक पोस्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पूछताछ में इस घटना को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। पुलिस के अनुसार दोनों 22 जनवरी को नजीमाबाद में अमित ज्वैलर्स व 27 जनवरी को रुद्रपुर में रस्तोगी ज्वैलर्स के यहां भी इस तरह की ठगी कर चुके हैं। दोनों मोबाइल फोन पर रकम स्थानान्तरण का फर्जी मैसेज ज्वैलर्स को दिखा कर अपने मकसद में कामयाब हो जाते थे। पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों के पास से ठगी की एक चेन, दो जोड़ी कान के टॉप्स व दो अंगूठी भी बरामद की हैं। पकड़े गये आरोपी मंजीत पर हल्द्वानी में 8 व ट्रांजिट कैंप रूद्रपुर में एक मुकदमा पूर्व से ही दर्ज है। पुलिस ने पकड़े गये ठगों को कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में आरटीओ चौकी प्रभारी निर्मल सिंह लटवाल, मुखानी थाने के एसआई त्रिभुवन जोशी, कांस्टेबल नरेंद्र राणा, प्रदीप पिलख्वाल, नवीन राणा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हाईकोर्ट सख्त: अफसरों पर दुर्भावना से याचिका दायर करने वाले दो राशन डीलरों पर ₹20 हजार का जुर्माना
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440