Police arrested many people from different places with huge quantity of illegal liquor
समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान कई लोगों को शराब (Sarabh) के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोतवाली पुलिस बीती रात रामपुर रोड में गश्त पर थी। निलियम कालोनी के पास संदिग्ध हालत में आ रहे एक व्यक्ति को रूकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। उसके पास रखे कट्टे की जब तलाशी ली गई तो उसमें 25 पाउच कच्ची शराब (Kacchi Sarabh) की बरामद हुई। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम उमेश गुप्ता पुत्र स्व. नन्दलाल गुप्ता ईको टाउन कृष्णा कालोनी हल्द्वानी बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजने की तैयारी चल रही थी।
वहीं मंडी चौकी पुलिस ने गोरापड़ाव क्षेत्र में एक व्यक्ति को देसी शराब (Desi Sarabh) के साथ किया है। रेलवे क्रांसिंग के पासएक व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से देसी शराब के 54 पव्वे बरामद हुए। पूछाछ में उसने अपना नाम कमलेश चन्द जोशी पुत्र महेश चन्द निवासी ग्राम अनरपा मोतियापाथर हाल निवासी गोरापड़ाव बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया।
वहीं टीपी नगर पुलिस ने भी एक तस्कर को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से 30 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई है। कपड़े गए शराब तस्कर ने अपना नाम भाई जी सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिह निवासी वेलबाबा मंदिर के पीछे हरिपुर फुटकुंवा बताया।
वहीं मुखानी पुलिस ने फतेहपुर के पास एक व्यक्ति को 117 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमित कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी गुजरौड़ा फतेहपुर बताया।
वहीं आरके टेंट हाउस के पास से भी पुलिस ने एक व्यक्ति को 43 पाउच कच्ची शराब के साथ धर दबोचा है। उसने अपना नाम ऋतिक पाल पुत्र हरीश चन्द्र पाल निवासी हीरा चिकन शाप के पास छ़डैल बताया।
इधर चोरगलिया पुलिस ने भी एक व्यक्ति को 372 पाउच कच्ची शराब (sachet raw wine) के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया शराब तस्कर बलदेव सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी धौराडाम नजीमाबाद (कलकत्ता फार्म) किच्छा का रहने वाला है।
वहीं दूसरी ओर मुखानी पुलिस ने एक शराब तस्कर को 120 पव्वे देसी शराब समेत गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अशोक कुमार पुत्र सुन्दर लाल निवासी दमुवाढूंगा बताया।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



