समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशानुसार क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाये जा रहे मादक पदार्थ व नशखोरी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस को दिन प्रतिदिन सफलता मिलती नजर आ रही है। इसी अभियान के अन्तर्गत पुलिस आये दिन नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों को सलाखों के पीछे धकेल रही है। बीती रात्रि बनभूलपुरा थाना पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया। जिसके खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है।
बनभूलुपरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान मलिक के बगीचे में स्मैक तस्करी की सूचना मिली। इस पर मुखबिर के बताये स्थान पर छापा मारा गया। जहां टूटे मकान में एक युवक संदिग्धावस्था में खड़ा दिखा। जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। इस पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस पर तस्कर मोहम्मद दानिश उर्फ मोटा पुत्र मोहम्मद नासिर निवासी मलिक का बगीचा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह गफूर बस्ती में रहने वाले ताहिर पुत्र बफाती नामक व्यक्ति से स्मैक खरीद कर लाता था और पुड़िया बनाकर 500 रूपए में एक पुड़िया बेचता है। पकड़ा गया तस्कर पूर्व में भी जेल की हवा खा चुका है। पुलिस ने तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीम में एसओ नीरज भाकुनी, एसआई मनोज यादव, कांस्टेबल मुन्ना सिंह, दिलशाद अहमद शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













