स्मैक सप्लायर को पुलिस ने 12.5 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/रामनगर। देवभूमि को ड्रग्स फ्री के अभियान के अंतर्गत एसएसपी नैनीताल द्वारा नैनीताल जनपद को नशा मुक्त नैनीताल बनाए जाने का प्रण लेते हुए अधीनस्थ पुलिस अधिकारी गणों को नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं और इसी अभियान के अन्तर्गत सीओ बलजीत सिंह भाकुनी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में कोतवाली रामनगर पुलिस द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक स्मैक तस्कर फईम अख्तर, पुत्र शमीम, निवासी गुलरघट्टी रामनगर उम्र 27 वर्ष के कब्जे से 12.05 ग्राम स्मैक बरामद की गयी। पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि स्मैक तस्कर फईम छोटे-छोटे पैडलरो को स्मैक सप्लाई का काम करता था।
गिरफ्तार स्मैक तस्कर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को मा. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत भेजा गया।

पुलिस टीम में व0उ0नि0 प्रेमराम विश्वकर्मा, उ0नि0 कृष्ण गिरी, हे0कानि0 हेमन्त सिंह, कानि0 विजेन्द्र सिंह शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में सुबह 5 बजे बिजली विभाग की बड़ी छापेमारी, 108 मामलों में एफआईआर की तैयारी; मीटर सीज
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440