लम्बे से शराब के कारोबार में लिप्त तस्कर को पुलिस ने किया शराब के साथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लम्बे से शराब के कारोबार में लिप्त तस्कर को पुलिस ने किया शराब के पाउचों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

मुखानी थाना पुलिस के अनुसार टीम जब रात्रि गश्त पर थी इसी दौरान भाखड़ा पुल के पास एक युवक संदिग्धावस्था में खड़ा नजर आया जो पुलिस को देख सकपका गया और पुलिस से बचने का प्रयास करने लगा। लेकिन पुलिस की पैनी नजरों से वह युवक बच नहीं पाया और पुलिस की गिरफ्त में आ गया। तलाशी लेने पर युवक के थैले से 61 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। तस्कर ने अपना नाम अंग्रेज सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी ग्राम ककराला, गूलरभोज बताया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया तस्कर लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त रहा है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें -   स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस की रेड में 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 महिलाएं रेस्क्यू

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440