पैसे के लालच में ऑटो चालक को चाकू मारने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पैसे के लालच में ऑटो चालक को चाकू मारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ दर्ज मुकदमें में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार मोहम्मद फैज पुत्र जाहिर हुसैन, निवासी मोहम्मदी मस्जिद के पास पप्पू का बगीचा, द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में आकर तहरीर दी कि जावेद अहमद पुत्र रईस अहमद निवासी वार्ड नंबर 14 इंदिरा द्वारा बताया कि उसके भाई फईम जो टेंपो चलाता है उसे तीन पानी से रामपुर रोड जाने वाले रास्ते में पड़ने वाले सुनसान जंगलों के बीचों बीच चाकू मारकर हत्या करने का प्रयास किया गया। अभियुक्त द्वारा पीड़ित से पैसे उधार लिए गए थे तथा पैसे न लौटने की फिराक में आकर उसने जान से मारने की योजना बना डाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी विवेचना मंडी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक गुलाब सिंह कंबोज को सौंपी जिनके द्वारा उक्त घटना के खुलासे के लिए सरगर्मी से तलाश करते हुए मुखबिर तैनात किए थे। जिसकी बीती रात्रि बुधवार को तीन पानी तिराहे आंवला गेट के निकट रेलवे क्रॉसिंग के पास से जावेद पुत्र रईस अहमद को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक स्मार्टफोन बरामद हुआ साथ ही उसकी निशानदेही पर घटना पर प्रयुक्त चाकू भी वही जंगल की झाड़ियों के पास से बरामद किया गया है। अभियुक्त ने पीड़ित को चाकू मारकर फरार होने की बात भी पुलिस के सामने कबूल की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया।

यह भी पढ़ें -   5 साल पूरे… अब रिकॉर्ड की बारी! 9 जुलाई को इतिहास रचेंगे सीएम धामी

पुलिस टीम में – कांस्टेबल ललित मेहरा, बालम खान भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   5 जुलाई 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440