फरार चल रहे तीन वारंटी अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

खबर शेयर करें

Police arrested three absconding warranty accused, sent to jail

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार द्वारा राज्य के सभी जनपदों में सक्रिय / वांछित बदमाशों की गिरफ्तार करने हेतु लगातार अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया है ।
आदेशानुसार के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट वरिष्ठ द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में सक्रिय / फरार अभियुक्तों तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये हैं। एसपी क्राइम / यातायात डॉ 0 जगदीश चन्द्र, एसपी सिटी हरबन्स सिंह, क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धौनी के पर्यवेक्षण में कोतवाल हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में थाने की गठित अलग-अलग पुलिस टीम द्वारा तीन वारंटी अभियुक्तों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये वांरटियों में सूरज पुत्र कालराम निवासी पानी की टंकी, देवलचौड, अनिल सिंह उर्फ अन्नु सरदार पुत्र राजेन्द्र सिंह तथा खड़क सिंह पुत्र रणवीर सिंह निवासी बेलबाबा मंदिर के पीछे फुटकुंआ, रामपुर रोड को गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ पुलिस में मामले दर्ज हैं। पकड़े गये वांरटियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में पुलिस की मुठभेड़, कुख्यात असलहा सप्लायर बंटी कोली पैर में गोली लगने से घायल, भारी मात्रा में हथियार बरामद

गिरफ्तारी टीम में टीपीनगर उ0नि0 पंकज जोशी, कानि0 तारा सिंह, अनिल टम्टा शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440