प्रतिबन्धित इंजेक्शनों की खेप के साथ पुलिस ने भाई-बहन समेत तीन को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में मादक पदार्थ व नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत बनभूलपुरा थाना पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी। उन्होंने प्रतिबन्धित इंजेक्शनों के साथ भाई-बहन समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान पुलिस ने कब्रिस्तान गेट के पास नई बस्ती को जाने वाले रास्ते से तीन लोगों को संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा और उनसे पूछताछ करते हुए उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से नशे के इंजेक्शनों की भारी खेप बरामद हुई है। इनके पास से 400 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए हैं। पकड़े गए तस्करों में असद वारसी पुत्र मौ. असलम निवासी नई बस्ती कब्रिस्तान गेट वनभूलपुरा, मौ. समीर पुत्र मौ. अशफाक निवासी लाइन नंबर 7 बंजारन मस्जिद के पास बनभूलपुरा और सोनम पत्नी राजा निवासी नई बस्ती गोपाल मन्दिर के पीछे थाना वनभूलपुरा शामिल हैं। पकड़े गए नशा तस्करों में असद और सोनम भाई बहन हैं।

पूछताछ में पता चला कि नशा तस्कर नशे के इंजेक्शनों की खेप मलिक का बगीचा में रहने वाले लईक उर्फ हलुवा पुत्र रफीक उन्हें देता है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजने की तैयारी चल रही थी। वहीं नशे के इंजेक्शन उपलब्ध कराने वाले लईक की पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुट गई है। एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि असद वारसी व समीर के खिलाफ चार – चार मुकदमें पूर्व से ही दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें -   अल्मोड़ा में बारिश का कहर: घर में घुसा मलबा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

पुलिस टीम में नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष, एसआई संजीत राठौड़, कां. अमनदीप सिंह, भूपेन्द्र सिंह, मुन्ना सिंह, अशोक कुमार, सन्तोष रानी, सुनीता शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440