चोरी की योजना बना रहे तीन युवक चढ़े पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। चोरी की योजना बना रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से आला नकब बरामद किया गया है। कोतवाली पुलिस रात्रि गश्त पर थी।

जब पुलिस टीम तीनपानी ओपन यूनिवर्सिटी के पास गश्त कर रहे थे तभी मोती कांपलैक्स के पास तीन युवक संदिग्ध हालत में खड़े दिखाई दिए जिस पर पुलिस ने तीनों को धर दबोचा। उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से आलानकब बरामद किया है। तीन युवकों के अनुसार वह चोरी की योजना बना रहे हैं। पूछताछ में तीनों ने अपने नाम संदीप सच्चर पुत्र स्व. कमलजीत सच्चर निवासी नवीन मण्डी हल्द्वानी, बन्धन कुमार साहनी उर्फ सावन पुत्र स्व. विशेश्वर साहनी निवासी मण्डी गेट सनी बाजार रोड और मिथुन ठाकुर उर्फ चपटा पुत्र स्व. कल्लू ठाकुर निवासी चौधरी कलौनी बताया। पुलिस टीम में एसआई गुलाब सिंह, कां. दीवान नाथ, फिरोज अहमद शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   देहरादून के चूना भट्ठा क्षेत्र में महिला का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440