कच्ची शराब के साथ युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे मादक पदार्थ व नशखोरी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस को दिन प्रतिदिन सफलता मिलती नजर आ रही है। इसी अभियान के अन्तर्गत एक शराब तस्कर को पुलिस ने कच्ची शराब के साथ धर दबोचा उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने 45 पाउच कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के 11 जिलों में 27 जून तक होगी बारिश, 25 जून तक येलो अलर्ट

टीपीनगर चौकी पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान रामपुर रोड में संदिग्धावस्था में खड़े युवक के थैले की तलाशी ली तो उसमें से 45 पाउच कच्ची शराब के बरामद हुए। इस पर तस्कर परविन्दर सिंह पुत्र बेअन्त सिंह निवासी चांदनी चौक गरवाल को गिरफ्तार किया गया। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें -   सुसाइड नोट से बदला मौत का मामला, पति पर मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440