पुलिस ने कच्ची शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस प्रशासन के मादक पदार्थ एवं नशाखोरी रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों में आये दिन सफलता मिलती नजर आ रही है। इसी क्रम में पुलिस द्वारा युवक को शराब के साथ गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया। बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार कोविड कर्फ्यू के अनुपालन एवं मादक पदार्थ नशाखोरी रोकने के लिए पुलिस रात्रि गश्त पर थी कि इस दौरान गौला नदी किनारे एक युवक संदिग्धावस्था में आता हुआ दिखाई दिया, शक होने पर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से जरीकेन में 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम ददन सिंह पुत्र स्व. चन्द्रजीत सिंह निवासी ग्राम बसन्तपुर पोस्ट शिवपुर थाना साखी जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार व हाल निवासी जवाहर नगर पुलिस को बताया साथ ही यह भी बताया कि वह मजदूरी करता था लेकिन पैसे कमाने के लालच में वह कारोबार में उतर आया। पुलिस ने युवक को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार खाई में गिरी, महिला की मौत, चार घायल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440