पुलिस ने दबोचा स्मैक के साथ एक तस्कर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इस अभियान के तहत पुलिस के हाथ एक और सफलता लगी है। पुलिस ने स्मैक के साथ एक तस्कर को दबोचा है। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने एक अन्य तस्कर को भी नामजद किया है। पकड़े गये तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर में मादक पदार्थों की बिक्री लगातार बढ़ रही है। लॉक डाउन के बाद से नशे के कारोबार में एकाएक वृद्धि हुई है। इसके खिलाफ पुलिस भी अभियान तेज किए हुए है। जिसके तहत आए दिन कोई न कोई तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ रहा है। इस क्रम में पुलिस ने एक और तस्कर को दबोच लिया। बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार बीती रात गश्त के दौरान कब्रिस्तान गेट मौहम्दी चौक के पास एक युवक संदिग्धावस्था में खड़ा दिखाई दिया। जो पुलिस कर्मियों को देखकर सकपका गया। शक होने पर जब युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से तीन ग्राम स्मैक बरामद हुई। पकड़े गये तस्कर मोहम्मद इमरान पुत्र मोहम्मद मुम्तियाज हुसैन निवासी मलिक का बगीचा ठोकर ने बताया कि वह उक्त स्मैक बेचने के लिए ग्राहक के आने का इंतजार कर रहा था। उसने पुलिस को यह भी बताया कि वह उक्त स्मैक इन्द्रानगर ठोकर निवासी फरियाद से लेकर आया है। पुलिस ने जानकारी जुटाने के बाद फरियाद के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया तस्कर दो माह पूर्व भी स्मैक तस्करी में जेल जा चुका है। पकड़े गये तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसआई मनोज पाण्डेय, कांस्टेबल परवेज, अनूप शर्मा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   दोस्ती का जश्न मातम में बदला: घर से मुस्कुराकर निकला हल्द्वानी का आदित्य, चांफी के गधेरे ने छीन ली माता-पिता की दुनिया
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440