नगदी व सट्टा पर्ची के साथ पुलिस ने पकड़े दो सटोरिए

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो सटोरियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर रजा गेट के पास छापा मारा गया तो वहां एक युवक लोगों को सट्टा लगाने के लिए उकसाता मिला। जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से 10450 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। सटोरिये ने अपना नाम इरशाद उर्फ हेतु पुत्र इकबाल अहमद निवासी मौहम्मदी चौक इन्द्रानगर बताया। इधर पुलिस ने एक अन्य सटोरिये को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए दबोच लिया। पकड़े गये सटोरिये गुलफाम पुत्र शमशुद्दीन निवासी इन्द्रानगर के पास से 3020 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार पकड़े गये सटोरिये लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त रहे हैं। सटोरियों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें -   वास्तु दोष: घर में पानी की टंकी लगवाने से पहले इसका ध्यान रखने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और सुख सौभाग्य में वृद्धि होती है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440